STORYMIRROR

Jalpa lalani 'Zoya'

Abstract

3  

Jalpa lalani 'Zoya'

Abstract

एक ख़त उनके नाम

एक ख़त उनके नाम

1 min
325

दिल के कागज़ पे एक ख़त उनके नाम लिख रही हूँ

बेशक़ बग़ैर पते का है वो मुक़ाम, जहाँ भेज रही हूँ


मन में उठते हर सवाल का उससे जवाब मांग रही हूँ

धोखे से मिले ज़ख्मों का, उससे मरहम मंगा रही हूँ


न समझे लफ़्ज़ों की बोली, सिर्फ एहसास जता रही हूँ

सारे रिश्ते नाते तोड़ के उससे गहरा रिश्ता बना रही हूँ


पहुँच जाए ख़त दर-ए-मक़सूद पे, यही राह देख रही हूँ

समा जाऊँ नूर-ए-खुदा में, ख़ुद को काबिल बना रही हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract