STORYMIRROR

Priya Silak

Tragedy Action Inspirational

4  

Priya Silak

Tragedy Action Inspirational

“Ek Din”

“Ek Din”

1 min
5


एक दिन…
हाँ, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी,
आज भले ही रास्ते कठिन हैं,
पर मंज़िल भी पास ही मिलेगी…
हर दिन खुद से लड़ती हूँ मैं,
हर रात थोड़ा टूट जाती हूँ…
पर अगली सुबह फिर उठकर,
अपने सपनों को मनाती हूँ…
लोग कहते हैं वक्त लगेगा,
कोई कहता है मुश्किल है…
पर दिल ये मानता ही नहीं,
कि मेरा सपना अधूरा रहना आसान है…
एक दिन ये मेहनत रंग लाएगी,
एक दिन ये खामोशी बोलेगी…
आज जो मुझे नहीं समझते,
कल मेरी कहानी ही बोलेगी…
बस खुद पर भरोसा रखना है,
और चलते जाना है…
क्योंकि एक दिन…
मुझे मेरी सफलता जरूर मिलनी है… ✨


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy