STORYMIRROR

डॉ दीप्ति गौड़ दीप

Drama

2  

डॉ दीप्ति गौड़ दीप

Drama

दूल्हे को मत बेचिये

दूल्हे को मत बेचिये

1 min
259

दूल्हे को मत बेचिये, चंद टकों के मोल

 कभी दहेज न मांगिए, दुल्हन है अनमोल।


सामाजिक परिवेश में, संकट बना दहेज

हर नारी के वास्ते, सूली बन गई सेज।


सुरसा जैसा बढ़ गया, मुंह दहेज का आज

नारी मोहरा बन गई चौपड़ बना समाज।


दुल्हन ही दहेज है, कन्या दान महान

चलन पुराना तोड़ दो,दो मत धन का दान।


निर्धनता में और भी हुआ दहेज दुश्वार

निश-दिन घायल कर रही महंगाई की मार।


ಈ ವಿಷಯವನ್ನು ರೇಟ್ ಮಾಡಿ
ಲಾಗ್ ಇನ್ ಮಾಡಿ

Similar hindi poem from Drama