STORYMIRROR

Sapana Vijapura

Drama

2  

Sapana Vijapura

Drama

दुआ से रहे

दुआ से रहे

1 min
492


सामने समंदर था फिर भी प्यासे रहे

खारा सही पानी था यहीं दिलासे रहे।


नामो निशाँ मिट गये उनके जहाँ से

जो अपनी जिंदगी में यारो खुदा से रहे।


माँ जबसे छोड़ गई है इस जहाँ को

दामन और दिल सभी महरुम दुआ से रहे।


तुमसे बिछड़के खास कुछ नहीं हुआ

बस जिंदगी से हम खफा-खफा से रहे।


महल तो बहुत बनाये सपनों के हमने

ख्वाबों के थे महल ख्वाबों के हवा से रहे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama