STORYMIRROR

दर्द-ऐ-दिल ने उसे याद किया है

दर्द-ऐ-दिल ने उसे याद किया है

1 min
28.7K


दर्द-ऐ-दिल ने उसे,

याद किया है फिर एक बार,

दिल के अरमानों का,

खून किया है फिर एक बार,

दर्द-ऐ-दिल ने उसे,

याद किया है फिर एक बार।


सोचा था बिन देखे उसे,

चैन से मर न पाएंगे फिर एक बार,

देख कर आज उसे चैन से,

सो न पाएंगे फिर एक बार,

दर्द-ऐ-दिल ने उसे,

याद किया है फिर एक बार।


न जाने क्यों फिर आज दिल दिया है,

किसी को फिर एक बार,

फिर जोड़ रहा हूँ,

टूटे दिल के टुकड़े फिर एक बार,

दिल के अरमानों का,

खून किया है फिर एक बार।


सोचता हूँ माँग लूँ खुदा से,

मौत की दुआ फिर एक बार,

माँग ली खुदा से क्यों,

उसके लिए दुआ फिर एक बार,

दर्द-ऐ-दिल ने उसे,

याद किया है फिर एक बार।


भूल के भी न भूल सका,

दिल उसे फिर एक बार,

दर्द-ऐ-दिल ने उसे,

याद किया है फिर एक बार,

दिल के अरमानों का,

खून किया है फिर एक बार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama