STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

दो पल की जिंदगी

दो पल की जिंदगी

2 mins
250

मीत है ये जिंदगी तू मुस्कुरा कर देख ले

गीत है ये जिंदगी तू गुनगुना कर देख ले

पल दो पल है जिंदगी हम सब हैं मेहमान यहां

जिंदगी का हर लम्हा तू जी भर जी कर देख ले

मीत है ये जिंदगी तू मुस्कुरा कर देख ले

संगीत है ये जिंदगी तू गुनगुना कर देख ले

खुशी है कभी ग़म है कभी आंखें नम है

जी लो तो ये जिंदगी वरना ये सितम है

क्या रखा है ग़म में खुशियां तू समेट ले यहां

प्यार से तो देख ज़रा ये जिंदगी फूलों का उपवन है

मीत है ये जिंदगी तू मुस्कुरा कर देख ले

गीत है ये जिंदगी तू गुनगुना कर देख ले


रूठा है कोई अगर तू उसको मना ले,

प्यार से तू एक बार उसको गले लगा ले

अपनों के संग ही तो जिंदगी के रंग हैं

जी ले मुस्कुरा कर और खुशियां थोड़ी बांट ले

मीत है यह जिंदगी तू मुस्कुरा कर देख ले

गीत है यह जिंदगी तू गुनगुना कर देख ले


कुछ कड़वी कुछ मीठी बातें

कभी सुख कभी दुख की लंबी रातें

कभी संवरना कभी बिखरना है यहां

जिंदगी तो बस यही है थोड़ी उम्मीदें थोड़ी चाहते

मीत है ये जिंदगी तू मुस्कुरा कर देख ले

गीत है ये जिंदगी तू गुनगुना कर देख ले


कल जो बीत गया क्यों ग़म करना

आज जो है पल साथ उसी में जी लेना

सबको साथ लेकर तू चलना खुशी से

रिश्तों की माला में कुछ मोती नए पिरो लेना

मीत है ये जिंदगी तू मुस्कुरा कर देख ले

गीत है ये जिंदगी तू गुनगुना कर देख ले


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract