STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

दो पल की जिंदगी

दो पल की जिंदगी

1 min
247

एक गीत तुम गुनगुनाओ एक गीत हम गुनगुनाएं

चलो आज दूर कुछ पल हम साथ बिताए

दो पल की जिंदगी थोड़ा सा मुस्कुराएं


बहुत लम्बा सफर है और मुश्किल डगर है

मंजिल अभी दूर है चलो दो कदम हमारे साथ

दो पल की जिंदगी थोड़ा सा मुस्कुराएं


जीवन एक मधुर प्यारा सा संगीत है

हर गम से दूर रहो खुशियाँ ही खुशियाँ बांटो

दो पल की जिंदगी थोड़ा सा मुस्कुराएं


कल किसने देखा है हम कहाँ और तुम कहाँ 

आज मिले हैं दो पल जी ले इसको जी भर

दो पल की जिंदगी थोड़ा सा मुस्कुराएं

एक गीत तुम गुनगुनाओ एक गीत हम गुनगुनाएं


तुम संग बिताए वह हर पल हसीन हो गए

जब मिले हम तुम्हारे ,तुम हमारे हो गए

आओ मिलकर एक नई दुनिया बसाएं

एक गीत तुम गुनगुनाओ एक गीत हम गुनगुनाएं



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational