दो गज दूरी-बड़ी जरूरी
दो गज दूरी-बड़ी जरूरी
देखो प्रीति हमें तुमसे है पूरी,
पर दो गज दूरी बड़ी है जरूरी।
आज विपदा में है वसुधा ये पूरी,
इसलिए दो गज दूरी है बड़ी जरूरी।
सबकी सुरक्षा करनी बड़ी जरूरी,
तभी तो दो गज दूरी है बड़ी जरूरी।
दिल में कभी भी कोई रहे न दूरी ,
तन की दो गज दूरी है बड़ी जरूरी।
कोरोना जनित है ये बड़ी मजबूरी,
सबकी दो गज दूरी है बड़ी जरूरी।
जय भी तो ये हो सकेगी तब ही पूरी,
विजय हित दो गज दूरी है बड़ी जरूरी।
