STORYMIRROR

Swati K

Abstract Others

3  

Swati K

Abstract Others

दीवाली

दीवाली

1 min
478

झिलमिल दीपों से सज्जित त्योहार है दीवाली

हर्षोल्लास का त्योहार है दीवाली

नव प्रकाश से हर्षित ये मन

दीप ज्योति को आलिंगन करता ये नभ

उजाले की चादर में लिपटा भूमि का हर कण

कुछ कहता हमसे हर क्षण प्रति पल

नई आशायें नई सोच का ये युग

नई उम्मीदें नये प्रारंभ का ये युग

एक डोर से बांधे सबको

भाईचारे एकता का ये युग

आओ इस दीपोत्सव में

उजाले की ओर अग्रसर हम

नव पथ पर बढ़ चले हम!!!

                 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract