STORYMIRROR

Neha jaggi

Inspirational

3  

Neha jaggi

Inspirational

दीपों का त्यौहार

दीपों का त्यौहार

1 min
258

प्रकाश पर्व दीपावली


आया दीपावली का त्यौहार

आया दीपावली का त्यौहार


ए दीये की रोशनी,

हर घर जगमगा देना

हर एक दिल से ही,

भेदभाव मिटा देना


कोई पराया ना समझे,

किसी को भी दिल से

"वसुधैव कुटुंबकम्" का,

पाठ तुम पढ़ा देना


आया है यह पावन त्यौहार,

उल्लसित मन व यह संसार

सत्य की ही होती है जीत,

हर प्राणी को सिखा देना


सुख-समृद्धि रहे हर जगह,

ना कोई भी वंचित रहे

अपनी पावन ज्योति से,

हर हृदय खिला देना


रिश्तों में पवित्रता आए,

कोई भी धोखा ना पाए

पूर्ण विश्वास की रोशनी के साथ,

मिठास दिलों में बसा देना


चाहे पर्याप्त मिले ना मिले,

श्रद्धा व धैर्य दिलों में रहे

अनुचित करना उचित नहीं,

इसका ज्ञान दिला देना


आने वाली पीढ़ी भी समझे,

इस प्रकाश पर्व का अर्थ

तभी तो होगा जीना,

हमारा भी सार्थक।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational