धर्म के नाम पर इन्हें न जलाइये
धर्म के नाम पर इन्हें न जलाइये
शिक्षा संस्थानों में छल छंद हो रहा है
हो सके तो इनको मत निशाना बनाइये
जहाँ होता रहा है सदा ही ज्ञानार्जन
उसकी पवित्रता को हो सके बचाइये
यहीं से तैयार होंगे देश के निर्माणकर्ता
इनके सामने कुछ आदर्श अपनाइये
राजनीति करिये संसद के प्रांगण में
धर्म के नाम पर इन्हें न जलाइये।
सही मायनों में आप देश के प्रधान है तो
अच्छी शिक्षा का मार्ग प्रशस्त कराइये
जो भी पढ़कर निकले विश्वविद्यालयों से
तो इनकी रोजी रोटी का बंदोबस्त कराइये।
रोजगारोन्मुखी शिक्षा इन्हें दीजिए आप
राष्ट्रनिर्माण में इनकी शक्ति को लगाइये
देश में अराजकता में जो युवा व्यस्त है
देश के विकास में इन्हें सिद्धहस्त बनाइये।
आप तो देश के माई बाप कुछ वर्षों के लिए
क्यों युवाओं को पथभ्रष्ट करने में लगे हैं
आपकी राजनीति के चलने बंटाधार इनका
क्यों ये सभी देश उजाड़ने को बढ़े हैं।
इन्ही से देश का वैश्विक महत्व बढ़ना
आपके कारण ये सब धारो धार बहें है
देश के युवा देश की अमूल्य पूँजी होती
आप क्यों कौड़ियों के दाम बेंच रहे है।
