STORYMIRROR

Rajeev Rawat

Romance

4  

Rajeev Rawat

Romance

धरा और आकाश--दो शब्द

धरा और आकाश--दो शब्द

1 min
386

उस दिन

जलते हुए सूरज ने

तप्त होती धरा से पूछा कि 

मेरे जलने पर यह तेरा मुस्कराना-

यह क्या गोरखधंधा है 

जरा मुझे भी बताना-

धरती ने अपनी हरियाली के घूंघट से 

झांकते हुए कहा 

जब तुम्हारी गुनगुनी धूप और सुबह की शीतल किरणें मेरे तन को करती हैं स्पर्श - 

तो मेरे मन को कर देती उद्वेलित और

मेरे मन में कुछ अहसास झरते हैं सहर्ष - 

और 

जब तुम्हारे पेशानी से गिरतीं पानी की बूंदें

आहिस्ता से भिंगोती हैं मेरा बदन-

जब अनचाहे ही एक अजीब से चाहत उठती है 

मन में जो दे जाती हैं एक मीठी चुभन-

जब तुम मिलन की उत्कंठा लिए

बेचैनी में तप्त होकर जल कर अपने प्रेम की दिखाते हो सुगबुगाहट - -

तुम्हारे साथ जलती हूं मैं भी 

क्योंकि मैं जानती हूं 

सांझ होते ही फिर लोगे शीतलता भरे आगोश में 

इसलिए तुम्हारे जलने पर भी मेरे चेहरे पर आती है मुस्कराहट-

एक बात पूछूँ

तुम भी मुझसे अनकही मोहब्बत करते हो न-

इसलिए हर रोज शर्माते हुए

गुलाबी चेहरा लिए सुबह सुबह मुझे देखने के लिए 

रात की तन्हाई में होकर बेकरार 

मेरी गली में निकलते हो न-

               



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance