STORYMIRROR

Priyanka Pawar

Romance

3  

Priyanka Pawar

Romance

धड़कन है वह

धड़कन है वह

1 min
247


आप हमारे कभी ना हो सके 

ना हम कभी आपके हो पाए

पर न जाने,दिल की धड़कन में 

आज भी आप समाए हो।


आप तो चल दिए, अपनी दुनिया में 

हमें एक बार भी नहीं देखा पलटकर 

कि हम कैसे जी रहे है, आपकी चाहत में 


आप खुश हैं, 

अपने सपनों की दुनिया में 

हम खुश हैं,

आपकी यादों की तनहाईयों में 

पर आज भी हमारा दिल धङकता है,

सिर्फ आपके लिए।


आपके लिए हम अनजान बन गए 

पर हमारी जान तो आप बन गए 

दिल को अपने समझाते हैं 

हम फिक्र ना करना 

उनकी, सलामत हैं वो।


यकीन है, हमें आज भी 

हमारे दिल में जिंदा है वो

रुह से लेकर सांसो में हो  

इसलिए तो हमारे दिल की धड़कन हैं वो...।





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance