STORYMIRROR

Priyanka Pawar

Abstract

4  

Priyanka Pawar

Abstract

लड़की है तू

लड़की है तू

1 min
736

लड़की है तू 

दुनिया की नजर में 

एक शाप है तू

पर फिर भी अपनी 

किस्मत का ताज है तू


बचपन से ही 

सहती आयी है तू

यही है नसीब तेरी 

समझकर जी ले तू


सहने पड़ेंगे तुझे 

दुनिया के ताने

सुनने पङेंगे तुझे 

घरवालों के कटू शब्द

क्योंकि लड़की है तू।


पर फिर भी 

हार मान मत तू

क्योंकि अपनी किस्मत 

बदल सकती है सिर्फ तू


कोसेगी दुनिया तुझे 

रुठेगी दुनिया तुझसे 

पर फिर भी ङटकर 

खड़ी रह तू

 क्योंकि लड़की है तू।


कोई तुझे अपना माने 

या ना माने 

कोई तेरा दर्द समझे 

या ना समझे 

पर फिर भी अपनी 

कोशिश करना छोड़ मत तू


तुझे करना होगा,

तुझे सहना होगा,

तुझे हर चिंगारी का 

सामना करना होगा

क्योंकि लड़की है तू ।


बस्स ! पिछे मुड़ मत तू 

कदम-कदम आगे बढ़ती जा तू 

किसी के झांसे में मत आ तू


यह दुनिया तुझे 

खत्म करने की 

कितनी भी कोशिश करे 


पर खुद को अंदर से जिंदा रख तू

कभी भी खत्म होना मत तू

संपूर्ण स्त्री जाती का अस्तित्व है तू 


अपनी पहचान बना ले तू 

कसम तुझे अपने माँ के कोख की 

इस दुनिया को जीत ले तू 

क्योंकि लड़की है तू।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract