धागा...बंधन माँ, मामा का।
धागा...बंधन माँ, मामा का।
इस बार की राखी हर बार से ख़ास है,
माँ का मन हर्षित,दिल में उल्लास है,
अंतरिक्ष में राखी भेजी पहली बार है।
भारत ने चाँद पर भेजा अपना विमान है,
उस चंद्रयान का भारत में हुआ निर्माण है,
सप्ताह तक मनाएंगे,बंधन का ये उत्सव हैं
23/8/2023 तारीख का जोरदार संगम हैं
अब चाँद पर कार से जाना कहाँ मुमकिन है!
तभी तो विक्रम चाचा ले गए राखी यही वजह है।
भारत चाँद के दक्षिण ध्रुव में पहुंचने वाला बना प्रथम देश,
तभी तो राखी से पहले लोग जश्न मना रहें हर तरफ,
त्यौहार भी भारत का,मामा भी हमारा अतः हमारा ही हक।