STORYMIRROR

Nisha Nandini Bhartiya

Abstract

4  

Nisha Nandini Bhartiya

Abstract

भोला सा बचपन

भोला सा बचपन

1 min
422

वो घर से स्कूल             

स्कूल से घर दौड़ता बचपन 

पंतग की डोर सा               

मित्रों से लिपटा बचपन 

अपना टिफिन भूलकर

दूसरे के टिफिन में             

 झांकता बचपन

पीछे की बैंच पर बैठकर

टीचर की शक्ल बनाता बचपन।


टीचर की डांट से घबराकर

नित नये बहाने बनाता बचपन

एक छोटी सी पेंसिल पर

सर्वस्व लुटाता बचपन

घर में आते ही बस्ता फेंककर

सड़क पर खेलता बचपन

पिता के डांटने पर

माँ के आंचल में छिपता बचपन।


गली मोहल्ले की धूल से 

श्रृंगार करता बचपन

पक्षियों सा पेड़ों पर चढ़कर 

डाल पर बैठ इठलाता बचपन

बारिश के पानी में 

हिरण सा कुलाचें मारता बचपन

मुट्ठी भर चने को 

बांट कर खाता बचपन


गर्मियों की छुट्टियों में 

नानी के खेतों में 

हरियाली संग बतियाता बचपन

तालाब में नहाता 

कीचड़ में लोट पोट होता बचपन

मकई के खेतों में घुसकर

भुट्टे चुराता बचपन 

याद आते ही गृहकार्य की 

बहाने खोजता रूआंसा बचपन।


न भेद जाति-धर्म का 

न भेद काले-गोरे का

न भेद कद- काठी का 

न भेद धनी-निर्धन का

न जाने कहाँ खो गया वो 

अरबों खरबों का बचपन 

अरे कोई लौटा दे 

निष्पाप, निष्कपट, निश्चल 

भोला सा बचपन। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract