STORYMIRROR

Zeba Rasheed

Abstract

4  

Zeba Rasheed

Abstract

आँसू

आँसू

1 min
483

आँसू की

मौखिक भाषा होती है

बहुत मुखर

ना समझो इसे बूंद

समन्दर से गहरा होता है

एक कतरा आँसू।


शब्द नहीं कह पाते हैं जो

कह देता है आँसू

ना समझो इसे बूंद

समन्दर से गहरा होता है

एक कतरा आँसू।


जुबां नहीं कह पाती वो

कह देता है आँसू

शक्तिशाली होते है ये

दिल को घायल कर देता है

एक कतरा आँसू।


रोकने से नहीं रुकते

गम या खुशी के आँसू

छलक कर खुशी या दर्द

बयां कर देता है आँसू।


दहक उठता है जब दर्द

छलक जाता है आँसू

गर पलक पर रुक जाता तो

शोला बन जाता है

एक कतरा आँसू।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract