STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Classics

4  

chandraprabha kumar

Classics

देवी कालरात्रि

देवी कालरात्रि

1 min
302

देवी दुर्गा की सातवीं शक्ति

जानी जाती हैं कालरात्रि नाम से,

इनका स्वरूप है अति भयानक

पर शुभ फल हैं सदैव देनेवाली। 


इनका एक नाम शुभंकरी है

सभी सिद्धियों की दायिनी हैं,

दुष्टों का विनाश करती हैं

ग्रह बाधाओं को दूर करती हैं।


मॉं कालरात्रि की आराधना से

हर प्रकार का भय हो जाता नष्ट है,

सुप्त शक्तियाँ जागृत हैं होतीं

जीवन की समस्या हल करने की। 


हर परिस्थिति में विजय मिलती है

काल की भी विनाशिका कालरात्रि हैं,

देवी अत्यंत दयालु कृपालु हैं रोगनाशक हैं,

ये महायोगिनि महायोगीश्वरी हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics