STORYMIRROR

Shikha Gola

Fantasy Inspirational Children

4  

Shikha Gola

Fantasy Inspirational Children

देश की सैर

देश की सैर

1 min
239

पलकों को बंद कर सपनों में खो जाएँ, चलो अब सो जाएँ,

सैर करेंगे आज एक देश की, पकड़ी है निंदियाँ फ्लाइट, भारत देश की।


देखो कैसा सुंदर है नजारा, सिर पर सजा हिमालय ताज,

कन्याकुमारी के चरणों को धोता हिंद महासागर हमारा। 

कश्मीर में धरती का स्वर्ग देखो, देखो पहाड़ो की रानी मसूरी को।


अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का तेज अनोखा, भूल ना जाना दिल्ली के अक्षरधाम को। 

आगरा के ताजमहल की शान निराली, गुजरात का विशाल ''Statue of Unity' तो देखो।

उदयपुर 'की झीले है मनोभावन, असम में चाय के बागान तो देखो। 


चलो सैर करे अब रायपुर में नंदनवन की, मुंबई में भारत के हॉलीवुड को तो देखो।


चंदन की खुशबू से महका है मैसूर, केरल का जटायु पार्क तो देखो। 

त्योहारों का शहर है मदुराई, मोतियों से भरा हैदराबाद तो देखो।


पूर्व का पेरिस है पांडिचेरी, कोलकाता का हर्ष और उल्लास तो देखो।


भागलपुर सिल्क सिटी को हुई सैर, चलो अब चले मेघो से घिरे मेघालय की ओर, 

अरे, बारिश में न भीग जाएँ कहीं, चलो अब सो जाएँ, पलको को बंद कर सपनों में खो जाएँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy