STORYMIRROR

SHIVAM CHANDER

Inspirational

3  

SHIVAM CHANDER

Inspirational

देना है तो दीजिए

देना है तो दीजिए

2 mins
378


         देना है तो दीजिए

         जिन्दगी भर का साथ देना

        आपने चरणों मे थोडी सी जगह देना

         दिल मै देना थोड़ा सा प्यार

         दामाद तो सब कहते होंगे 

         तुम प्यार से बेटा कहना मुझे


         उनसे धन दौलत क्या मांगू

        जो देने वाले मेरे सास ससुर जी है

        आपने दिल का टुकड़ा दे दिया

         जान से प्यारी जान दे दी है

         और भला क्या दे सकते है वो

         उस आने वाली खुशी का क्या 

         मौल मे लगायुँगा मै

         इतना तो काबिल मै भी नही


       किसी के घर का चाँद का टुकड़ा है

        वो किसी के घर की कली है वो

       किसी के घर की खुशियाँ है उस से

       माँ की दुलारी है वह बाप के लाड़ 

       प्यार से पली है वो 

       उसका मौल भला कौन क्या करेगे

       यह धन दौलत और महंगी कारे 

       वह तो अनमोल है उसका मौल 

       भला कौन सा बेटा कर पायेगा


       उनसे भला मै क्या मांगू 

       जो मेरे सास ससुर जी है

       सबसे बडा दान कन्यादान होता है

       जिसने कन्यादान ही कर दिया हो

       उनसे अब मांगू तो भी क्या मांगू मै

       आखिर वो भी तो मेरे माँ बाप है

       बेटा बड़ा होकर माँ बाप को देता है

       ना कि माँ बाप से मागता है  

  

       कुछ नही चाहिए 

       बस बेटी दे दी इतना ही काफी है

       देना है तो दीजिए 

       आपने हाथो से आशीर्वाद देना हमे

       देना है तो दीजिए

       अपने दिल मे थोडी सी जगह देना मुझे

        देना है तो दीजिए

       आपने बेटा बेटी जैसा मुझको प्यार देना

       दामाद तो सब कहते होंगे 

       तुम प्यार से बेटा कहना मुझे


      अगर भूल हो जाए तो प्यार से माफ कर देना

       अगर गलती हो जाए तो प्यार से डाँट लेना

       अगर गुस्सा आये तो गुस्सा निकाल लेना

       अगर प्यार आये तो प्यार करना मुझे 

     चाहे कुछ भी हो जाए नफरत ना करना मुझसे

      मानता हूँ आप जितना खूश ना रख सकूगा

       आपकी बेटी को पर वादा करता हूँ

       एक भी आँसू ना बहेगा मेरी वजह से....!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational