STORYMIRROR

Dinesh Yadav

Inspirational

4  

Dinesh Yadav

Inspirational

कोरोना को हराना है

कोरोना को हराना है

1 min
300

हम यह जंग जीत जाएंगे

हार कोरोना की निश्चित है

जब हम हथियार उठाएंगे


आज कोरोना का संकट

देश पर मंडराया है,

इससे लड़ने का बीड़ा

हर हिन्दुस्तानी ने उठाया है।


पोलियो, तपेदिक और चेचक पर

हमने पहले भी वार किया है,

इन भीषण संकटों से देश की

नैया पार किया है।


मानव के अस्तित्व पर कोरोना ने

प्रश्न चिह्न लगाया है,

हमारी चिकित्सा विज्ञान को

इसने ठेंगा दिखाया है।


पश्चिमी सभ्यता की विकृतियों का

यह दुष्परिणाम है गले लगाने,

हाथ मिलाने का यह परिणाम है

हमें अपने पुराने संस्कारों को

फिर से अपनाना है,


हाथ जोड़ कर,

नमस्कार कर कोरोना को हराना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational