चलो पिकनिक मनायें (Prompt-21)
चलो पिकनिक मनायें (Prompt-21)
आओ हरे भरे पेड़ लगाकर
मिलकर कुदरत को सजायें
कल तक रूठ गई थी हमसे
पीपल लगाकर उसे मनायें
फिर बैठकर उसकी गोदी में
मौज़ मनाएंगे बचपन के यार
कितने खुशनसीब वाले हैं
पाते हैं जो कुदरत का प्यार
बचपन के सब यार मिल के
बाग़ में पिकनीक मनाएंगे
मम्मी-पापा, भाई-बहन सब
ख़ुशी के गीत गुनगुनायेंगे
लुका -छिपी का खेल होगा
और होंगे आसमान छूते झूले
भाव विभोर होकर आज सब
जिंदगी के सारे ग़म हैं भूले
