STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Children Stories

4  

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Children Stories

चिड़िया रानी .....

चिड़िया रानी .....

1 min
340


चिड़िया रानी चिड़िया रानी

छत पर आओ पी लो पानी 

फिर सुनाओ मधुर कहानी


चिड़िया रानी चिड़िया रानी

छत पर आओ पी लो पानी 


दाना चुन कर उड़ो मन मानी

पी कर पानी जियो मन मानी

पंख फैलाओ ऐसे नभ में

जैसे ऋतु हो कोई मधुर सुहानी 


चिड़िया रानी चिड़िया रानी 

छत पर आओ पी लो पानी


सुबह में उठ कर गीत सुनाओ

जैसे हो कोई मधुर कहानी

बच्चे ताली देकर नाचे 

करते घर में कूदा फानी 


चिड़िया रानी चिड़िया रानी

छत पर आओ पी लो पानी


भरे गगन में पंख फैलाकर

काम करो तुम कुछ आसमानी 

सुविधा भर दाना चुग कर तुम

जियो पियो तुम ठंडा पानी


चिड़िया रानी चिड़िया रानी 

छत पर आओ पी लो पानी


आसमान की सैर करो तुम 

धरा पे आओ करो मन मानी

बच्चे को तुम दाना देकर

रहो प्रसन्न कुछ करो तूफानी 


चिड़िया रानी चिड़िया रानी 

छत पर आओ पी लो पानी


मधुर मंद पवन झोंके में

बसंत ऋतु है मधुर सुहानी 

फूल लता डाली पर चढ़ कर 

उड़े मौज से करो मन मानी 


चिड़िया रानी चिड़िया रानी

छत पर आओ पी लो पानी। 




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract