छुपा दरवाजा
छुपा दरवाजा
दिल के एक कोने में छिपा हुआ है एक दरवाजा
जो किसी की मौजूदगी होने का एहसास कराता है
जो किसी के आने की आहट भर से खुल जाता है
जिसमे छिपे हुए है कुछ पल किसी की यादों के
जो हर वक्त उसे याद कर मुझे खुशी दे जाते है
उसके मेरे दिल में होने का एहसास ही काफी है
जो उसे मुझसे कभी भी दूर नही होने देता है
जो ना ही कभी एक पल मुझे उसे भूलने देता है
वो दरवाजा उसकी मौजूदगी का एहसास कराता है।

