STORYMIRROR

Vimla Jain

Romance Tragedy Action

4  

Vimla Jain

Romance Tragedy Action

चांदनी रात प्रियतम का साथ

चांदनी रात प्रियतम का साथ

1 min
231

चलो प्रिय कहीं दूर घूमने चलते हैं

 इस चांदनी रात का आनंद उठाते चलते हैं

चांदनी रात है

चमचमाती रात है

तारों की बारात है

सगं तुम्हारा साथ है

खुशियों की बहार है

तो फिर देर की क्या बात है

चलो प्रिय दूर कहीं घूमने चलते हैं 

तारों की बारात के संग

चमचमाती सुंदर रात के संग 

चांदनी रात के संग

पूनम का चंद्र के संग

चलो प्रिय थोड़ा घूमने चलते हैं

चांदनी रात का मजा लेंगे

कुछ गपशप करेंगे

कुछ बातें करेंगे

कुछ तुम्हारी कहेंगे

कुछ हमारी सुनेंगे

कुछ भविष्य की बातें करेंगे

साथ में लिम्का की बोतल कुछ समोसे साथ ले चलते हैं 

चलते-चलते उसको पीएंगे 

उसके सिप लेते लेते बातों के तड़ाके लगाए जाएंगे

भूख लगेगी तब समोसे खाएंगे

संग तुम्हारा साथ हो झिलमिलाती रात हो उसमें जो मौज मनाएंगे

वह क्षण यादों में रह जाएंगे 

चलो प्रिय कहीं घूमने चलते हैं

चमचमाती रात में तारों की बारात के साथ घूमने चलते हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance