STORYMIRROR

Bhavna Thaker

Abstract

4  

Bhavna Thaker

Abstract

चाँद रात तुम और मैं

चाँद रात तुम और मैं

1 min
427

रोलीमय रात की पलकों तले 

दरिया के साहिल पर ठंडी रेत की

सरसराहट तलवों को चूमती रवानी देती है 


मेरे तन में बहते लहू में तुम्हारी

हथेलियों से बहती गर्माती उष्मा रोम-रोम को

छूकर प्रीत का आगाज़ देते छेड़ती है।

 

मंद बहती सननन करती

बयार मेरे गेसूओं को आहिस्ता से उठा कर

तुम्हारे चेहरे पर मल देती है !

 

रेशमी गेसूओं की संदली महक से

बहकते चाँदनी में नहाए मेरे तन पर तुम्हारा

शबनमी साया लिपटकर लेता है आलिंगन !

 

अधरों पर अधरों के स्पर्श से उभरी

मौन को चिरती एक सिसकी निकलकर

बैठ गई दो उर की दहलीज़ पर

धड़कन से एक शोर बहने

लगा मंद समीर संग खेलता !

 

एक आवारा बादल छा गया

चाँद के वजूद पर बनकर चद्दर चाहत की !

शबनमी गीली रात में बहती साँसों की

इलायची महक ने चाँद को भी

प्रणय रंग में बहा दिया !


आज बेहद खूबसूरत लग रहा है हर नज़ारा 

रात, चाँद, तुम और मैं चल रहे है संग-संग.!

लो तारें शर्माते छुप गए आसमान के आँचल तले

देखकर मेरे तन को तुम्हारी आगोश में खेलते।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract