बुलंद इरादे
बुलंद इरादे
अश्क यूं ही बहाना नहीं
गम किसी को बताना नहीं।
बांटता कौन है दुख तिरा
ज़ख़्म अपना दिखाना नहीं।
प्यार गर हो गया है तुझे
फिर उसे तुम भुलाना नहीं।
चाहता है जमाना यही
तुम कभी मुस्कुराना नहीं।
प्यार वाले भी रहते यहां
बस्तियों को जलाना नहीं।
सब इमारत गिरेगी कभी
घर बुलंद तुम बनाना नहीं।
इक खुदा के सिवा भूल कर
तुम कहीं सर झुकाना नहीं।
