STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

बरगद और बुजुर्ग

बरगद और बुजुर्ग

1 min
197


बरगद और बुजुर्गों की, एक समान है काया

दोनों से ही मिलती है, हमको शीतल छाया।


स्नेह मिला जिन्हें बुजुर्गों का, हर सुख है पाया

बरगद और बुजुर्गों की, एक समान है काया।


बुजुर्गों के अनुभवों को, जिसने जीवन में अपनाया

सहज हुई राह जीवन की, मंजिल भी अपनी पाया।


बड़े खुशनसीब हैं वे लोग,जिन पर बुजुर्गों का साया

जीवन का हर एक सुख, ऐसे लोगों ने ही पाया।


बड़े बदनसीब हैं वे लोग, जिन्होंने बुजुर्गों को ठुकराया

सच कहता हूं ऐसे लोगों ने, ठौर नरक में भी न पाया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational