बनेगा विश्व गुरु भारत..।
बनेगा विश्व गुरु भारत..।
विश्व पटल पर विश्व गुरु
बने अपना भारत देश
मेहनत लगन से हमारे वैज्ञानिक
दे रहे सभी को यह संदेश।
मंगल का सफल अभियान
अब झंडा चाँद पर भी गाड़ आए
विकास के पथ पर बढता भारत
अब अंतरिक्ष तक कदम बढ़ाए।
विकास के हर क्षेत्र में सभी
कर रहे हैं अपना प्रयास
हर क्षेत्र में हो रही तरक्की
हो रहा है सभी का विकास।
रहे अखंड हमारा भारत सदा
अलगाव आतंक को दूर भगाना है
जाति धर्म का भेद मिटा कर
हमें सबके गले लग जाना है।
सम्पन्नता खुशहाली की राह पर
हम मजबूती से कदम बढ़ाएंगे
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
हम सब मिलकर फहरायेंगे।
हर भारतीय का यही सपना
मिलकर कदम बढ़ाना है
शांति से विज्ञान के दम पर
हमें विश्व गुरु बन जाना है।
