बंधन धागे का
बंधन धागे का
हर सावन में आता है
बहना से मिलवाता है।
रंग बिरंगी चमकीली सी
मन को छू कर जाती है।
जो भूले से भी ना भूले
मनभावन क्षण लाता है।
अटूट-प्रेम का भाव धागे से
हर घर में बिखराता है।
सारे जग की मूल्यवान
चीजों से बढकर भाता है।
सदा बहन की रक्षा करना
भाई को बतलाता है।
बंधन दिलों में रिश्तों का
अटूट बना कर जाता है।
