STORYMIRROR

Samrat Singh

Inspirational

4  

Samrat Singh

Inspirational

बलिदानी दिवस

बलिदानी दिवस

1 min
179

नमन बलिदानों वाली मिट्टी

नमन तुम्हारे लाल को

देकर आहुति निज जीवन की

ऊँचा किया तेरे भाल को


हँसते हँसते चढ़ गए सूली

पीछे भारत माता रोयीं थी

अपने आँचल के कीमती रत्न

तीन तीन एक साथ खोई थीं


आजादी की कीमत क्या है

कुछ लोग यहाँ भूल बैठे हैं

सत्ता के मद में आकर वे

जनता से ही ऐंठे है


मानसिक बौने हैं वे जो

शहीदों का परिहास करते 

एड़ी उठा कर के वे लोग

पर्वत को ढकने का प्रयास करते


अपने लहू से मिट्टी सींचा

तब ये गुलशन खिलखिलाया है

कितने भीरु निर्लज हुए हैं हम

अपने पुरखों को भुलाया है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational