STORYMIRROR

Bhanu Soni

Abstract

4  

Bhanu Soni

Abstract

बीता हुआ पल

बीता हुआ पल

1 min
432

जिंदगी का सफर,चल रहा हर पल, 

कुछ किस्सों की, कुछ यादों की 

अनमोल कहानी कहता है,

 बिता हुआ कल। 


ये उन लम्हों की कहानी है

जब कभी हँसते थे, कभी रोते थे

हो सवाल किसी भी एक का, 

हर जगह इकट्ठे होते थे। 

जीवन के लिए एक ,

सुनहरी सौगात दे गया, 

गुजरा हुआ पल। 


बिता वक्त कुछ ऐसा भी था, 

जब मायूसियाँ छायी थी, 

लेकिन उम्मीद ने फिर से मेरी 

एक नयी दुनियां बसायी थी। 

निराशा को आशा में बदल गया 

बिता हुआ पल। 


इस अंजान सफर में मिले लोग बहुत, 

कुछ रोशनी की तरह, जीवन में उतर गये, 

जिनको आजमाइश की ख्वाहिश थी, 

वे राह पकडी और निकल गये, 

गहरे रिश्तों का उपहार दे गया गुजरा हुआ पल। 


समय एक दोहरा अवसर हैं,

जैसा सोचोगे वैसा पाओगें, 

जाना है खाली हाथ मगर, 

दुआओं का दामन संग ले जाओगें

समझ का ये अनमोल खज़ाना

हम पर लुटा गया..

बिता हुआ पल।। 

   


   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract