भूरा
भूरा
भूरा रंग प्रकृति की आस,
साहस व विश्वास की रास ।
हरियाली इस दुनिया सांस
आरोग्य का संदेश प्रकाश।
पेड़-पौधे जीवनाआधार,
वायु व जल करें उपचार
भावना चरित्र व व्यवहार
इसमें समाहित पूरा संसार
स्वच्छता औ सौंदर्य से उर्वरा,
प्राकृतिक सौंदर्य से सजी धरा।
धूप, बारिश, हरियाली की छाया,
भूरे रंग की माटी सृजित काया।
स्वस्थ मन और शांत चित्त,
प्रकृति के संरक्षण में शक्ति
भूरा रंग है हमारी पहचान,
निर्भर भविष्य का अनुमान
भूरा रंग प्रिय जमीन का रंग।
सूरज की भाश्वर किरणों संग
रौशन करता जीवन आकाश
भर देता जीवन में नवप्रकाश
यह रंग सच्चाई की पहचान
विश्वास का सृजित इम्तिहान
सहनशीलता का परिचायक
हर मुश्किल का है ये सायक
इस रंग समाहित सभी रंगतें
ये विश्वास की उत्कृष्ट है मन्नतें
अंदर की उम्मीद का सुप्त बीज
सबको लगता बेहतरीन अजीज
धरती के समर्थन का संकेत है
जीवन परिस्थिति का निकेत है
यह विविधता का ऐसा दुलार
रंगों को मिला रचा है रंगसंसार
