भूख
भूख
भूख हो मंज़िल मन में नींद खोनी चाहिए
चीर दे जो बंदिशें वो भूख होनी चाहिए..
परिश्रम की गोदी में हैं पलती
बाधाएं सभी बेदियों मे जलती
सर्वश्रेष्ठ कर्त्तव्य अपना जान लो
अंतस् में नभ छूने की भूख होनी चाहिए..
सर-समाज़ और लोगों की चिंता ठोकरों पर मार दो
घोर श्रम अरु निज लगन से जिन्दगी को उपहार हो
कहने वाले कहेंगे कहने देना सुनना नहीं रुकना नहीं
सत्य और विश्वास की पुरभूख होनी चाहिए।