STORYMIRROR

Neerja Sharma

Classics

3  

Neerja Sharma

Classics

बहुत अच्छे थे

बहुत अच्छे थे

1 min
696

बड़े अच्छे थे मेरे मम्मी पापा

बड़े अच्छे थे उनके संस्कार

 ऐसी नींव डाली संस्कारों की

कि हर पल बदलती दुनिया में 

बहुत कुछ बदला पर

नहीं बदला हमारा परिवार। 


हम बहन भाई  

आज भी वही हैं जैसे

माँ पापा के साथ

माँ के रूप में छोटी बहन 

सुख दुख की साथी 

उम्र में छोटी पर

बिल्कुल माँ की कार्बन कापी। 


एक भाई बिल्कुल पापा की

तरह ईमानदार

छलकपट से परे 

आज के युग का तो लगता ही नहींं।


ये माँ पापा का प्रताप है 

हम आज एक दूसरे से जुड़े हैं 

मम्मी पापा अच्छे थे 

उनके दिए संस्कार अच्छे हैं

तभी तो आज भी सब अच्छा है


बस अच्छा तब और होता 

यदि अब भी वे हमारे साथ होते

काश ! कुछ ऐसा हो जाए

भरा पूरा पूरा परिवार

हमेशा साथ रह जाए। 


समय की कोई मार

न कर सके जुदा

सब खुश रहें, ये खुदा से दुआ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics