STORYMIRROR

Mrs. Mangla Borkar

Action Inspirational

4  

Mrs. Mangla Borkar

Action Inspirational

भारतीय सैनिक

भारतीय सैनिक

1 min
265


जब कभी मैं साँस लूँगा। भारती की जय कहूँगा।

देश का हर वीर कहता। लाख विपदा नित्य सहता।


भारती की आन हित मैं देश सीमा साध रहता।

मौत से भी मैं लड़ूंगा भारती की जय कहूँगा।

प्राण मेरे भले जायें। देश हित के काम आयें।

मस्तक रहे गर्वित सदा हम सभी को ये सुहाये।


जोश से हुंकार लूँगा। भारती की जय कहूँगा।

हूँ खड़ा मैं तान सीना। हाल मुश्किल में भी जीना।

प्रण किया माँ की रक्षा का दुश्मनों का चैन छीना।


तिरंगा जब हाथ लूंगा। भारती की जय कहूँगा।

रक्त मेरा खौलता है। धमनियों में डोलता है।

भारती का विजय नारा मन सदा ये बोलता है।


अन्तिम क्षणों तक लड़ूंगा। भारती की जय कहूँगा।

देश मेरा है निराला। हृदय में है अग्नि ज्वाला।

दृष्टि जिसकी भी बुरी थी प्राण उसका छीन डाला।

छोड़ सांसे जब मरूंगा। भारती की जय कहूँगा।

      


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action