भारत
भारत
एकता और भाईचारा से,
प्रेम और सहिष्णुता से,
मिलजुल कर रहना ही भारत है।
यहाँ की मिट्टी पावन है ,
लोग यहाँ के मनभावन है ,
सच्चाई इनकी ताकत है।
मिलजुल कर रहना ही भारत है।
संस्कृति की छटा निराली,
उत्सव की सुंदर रंगोली ,
यहाँ सभी का स्वागत है।
मिलजुल कर रहना ही ताकत है।
जब जब देश में संकट मंडराया,
सबने एकता का परिचय दिया,
देश के आगे ये मस्तक नत है।
मिलजुल कर रहना ही भारत है।