STORYMIRROR

भारत में बसे कई भारत

भारत में बसे कई भारत

1 min
661


देश में किसी को तो बिन माँगे मिल जाए छुट्टी

कहीं माँगी छुट्टी तो समझो नौकरी छूटी।


चुनावी फायदे के लिए अचूक है पे कमीशन की बूटी

वहीं शिक्षित बेरोजगारों को पकौड़े का अर्थशास्त्र

समझाने में राजनेताओं की छड़ी टूटी।


कोई भये साठा तो बरसे सोने की ईंट

कोई इस उम्र में माँगे मनीआर्डर वाले पेंशन की भीख।


कोई गिने चिल्लर तो कोई सजाए नोटों की आढ़त

सचमुच एक भारत में बसे कई भारत।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy