STORYMIRROR

Anshuman Mishra

Inspirational

4  

Anshuman Mishra

Inspirational

भारत की बेटी

भारत की बेटी

1 min
986

मैं जीने के लिए बहाने ढूंढती हूँ, 

हमेशा अपने लिए सही राह चुनती हूँ, 

मैं भारत की बेटी हूँ, 

उड़ने के लिए अपना आसमान बुनती हूँ। 


हर काम करती हूँ, 

दिन ब दिन आगे बढ़ती हूँ। 

हर काम में, 

पुरुषों के बराबर पर खड़ी हूँ। 

हर बात में अपने हक के लिए लड़ी हूँ। 


प्रधानमंत्री ने हमारे लिए काफ़ी काम किया 

हमने भी भारत का पूरा नाम किया। 

देश- विदेश में भारत का ध्वज हमने भी लहराया है

दुनिया ने भी भारत की बेटियों की शक्ति को सराहा है।


जो अधिकार हमने माँगे हैं, 

जी- जान लगा हमने पाए हैं। 

अपना सरस्वती स्वरूप दिखा, 

पूरे विश्व पर छाए हैं। 

भारत माँ के सिर पर सजाया  

हमने उनकी बेटियों के गर्व का ताज है। 


हर कदम पर देश के लिए, 

मैं काम करती हूँ। 

मैं भारत की बेटी हूँ, 

भारत पर अपना जीवन तमाम करती हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational