STORYMIRROR

Rani Kumari

Abstract

3  

Rani Kumari

Abstract

भारत का संविधान

भारत का संविधान

1 min
397

अनूठे प्रस्तावना से,

सजा ये संविधान है।

विश्व का विशालतम,

लिखित विधान है।


हम भारतीयों का ये,

मान और सम्मान है।

राष्ट्र के मनीषियों का, 

संगठित ज्ञान है।


देश के नागरिकों को,

अधिकार समान है।

समता के नीति पर,

हमें अभिमान है।


न्याय मिले सबको ही,

इसका प्रावधान है।

जीने का हक सभी को,

जो भी प्राणवान है।


शिक्षित हो बच्चा-बच्चा,

कहता संविधान है।

इसलिए चल रहा,

शिक्षा अभियान है।


जाति-धर्म से पहले,

हम सब इंसान हैं।

भारत का संविधान,

भारत की शान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract