STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

भारत देश हमारा

भारत देश हमारा

1 min
315

संपूर्ण विश्व में अतुलनीय भारत देश हमारा,

अनेकता में एकता जिसकी पहचान वो भारत देश हमारा,

स्वर्णिम इतिहास जिसका है आदर्श, संस्कारों की भूमि,

मिसाल बन गया जिसका संविधान वो भारत देश हमारा,


प्रेम, भाईचारे का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज है सम्मान हमारा,

जिसके शौर्य की चमक है चारों ओर वो भारत देश हमारा,

महान संत महात्माओं की पुण्य भूमि है यह,

धन्य हुए हम जो इस भूमि पर जन्म हुआ हमारा,


आज तकनीकी रूप से संपन्नता की ऊंचाइयों को छू रहा देश हमारा,

संपूर्ण विश्व में एक अलग पहचान बना रहा है भारत देश हमारा,

यह सब आजादी के कारण ही तो संभव हो पाया है,

वीर सपूतों के बलिदान से मिली आजादी,

देश भक्तों की भूमि है यह भारत देश हमारा,


आज जो खुली हवा में हम सांस ले रहे हैं,

वो वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का परिणाम है,

ये मातृभूमि, ये देश हमारा सदैव ऋणी रहेगा उनका,

धरती मां के जर्रे जर्रे में लिखा उन सपूतों का नाम है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract