भाईचारा
भाईचारा
आओ जाति भेद भुलाएं,
आपस में भाईचारा निभाएं,
मिल जुलकर हम रहने पाएं,
गिले शिकवे सब भूल जाएं।
नफरतों को अपनी भुलाएं,
इंसानियत को मन में बसाएँ,
प्यार की ज्योति मन में जलाएं,
एकता को हम अपनाएं।
मातृभूमि के प्रति फर्ज़ पहचानें,
दंगे फसादों से खुद को बचाएं,
अपने देश को आगे बढ़ाएं,
अपने देश का सम्मान बढ़ाएं।