STORYMIRROR

Dishika Tiwari

Abstract Children Stories Inspirational

3  

Dishika Tiwari

Abstract Children Stories Inspirational

भाई दूज

भाई दूज

1 min
294


मेरे भैया बहुत प्यारे,

जिनकी बातें हैं बहुत न्यारे।


लड्डू का शौक रखते हैं,

मूषक को उन की सवारी कहते हैं।


रक्षा हमेशा मेरी करते हैं,

गणेश भगवान उन्हें कहते हैं।


भाई दूज के शुभ अवसर पर,

भाई के आगे हाथ जोड़कर।


व्रत उनके लिए रखा है,

भाई बहन का प्यार सच्चा है।


तिलक लगाया माथे पर,

भैया ने तोहफा दिया निकालकर।


मुंह में खीर खिलाया,

साथ एक गिलास पानी भी पिलाया।


सिर पर हाथ उन्होंने रखा,

अब यह नाता हो गया पक्का।


मैंने कहा हमेशा यूं ही आते रहना,

अपना प्यार बरसाते रहना।


जो रहते मेरे साथ हमेशा,

उनका नाम है गोरा पुत्र गणेश।


प्यारे भैया फिर दोबारा आना,

प्यारा प्यारा तोहफा लाना।


हां बहना फिर दोबारा आऊंगा,

प्यारी बहना के लिए प्यारा तोहफा लाऊंगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract