STORYMIRROR

Rashminder Dilawari

Abstract

4  

Rashminder Dilawari

Abstract

बगुला भक्त

बगुला भक्त

1 min
299

दिलों में सबके कितनी ईर्षा  

आया कैसा अनूठा वक़्त

करें अपना उल्लू सीधा

बनके दुनिया बगुला भक्त


भक्ति प्रेम को ये ना जानें 

खुद को सबसे उत्तम मानें 

बैठ गए हैं जोंक बनके 

पीने सबका रक्त 


करें अपना उल्लू सीधा

बनके दुनिया बगुला भक्त

रहा न एक दुसरे से प्यार

हैं सब ये मतलब के यार


रह जाओगे हैरान देखके

करें ऐसा काम ज़बरदस्त

करें अपना उल्लू सीधा

बनके दुनिया बगुला भक्त


किसने किसको कैसे फांसा

दुनिया दे रही है झांसा

जनता को ये मूर्ख बनाएं

खाएं सबका हक़


करें अपना उल्लू सीधा

बनके दुनिया बगुला भक्त।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract