बेवफा
बेवफा
तुझे बेवफा मैं कह नहीं सकता
बिन तुम्हारे मैं रह नहीं सकता
सांसो की तरह तुम हो जरूरी
तुम्हें याद किए बिना मैं जी नहीं सकता
मेरे दिल का परिंदा याद तुझे ही करता है
दुनिया में है लाखों पर ये तुझपे ही मरता है
जख्म हरे है अब तक जानेमन
जो दर्द तुमने मुझको दिया है
दर्द को अब क्या कहे
ये भी तुझसा प्यारा है
साथ हम जी नहीं रहे
मेरा जीवन कहां सँवारा है
याद है हर लम्हा हर घड़ी
जो तुमने मेरे साथ गुजारा है
हम भी कहते फिरते रहे
तू ही मेरा सहारा है
हकीकत यही अब भी है मेरे लिए
इंतजार बस एक तुम्हारा है
दुनिया कहती बेवफा तुमको
पर अब तेरी यादों का सहारा है
छोड़ गए तुम मुझे किसके भरोसे
तुम बिन कौन हमारा है
मेरा सबकुछ तुम ही थी
तुमने ही किया बेसहारा है
दुनिया कहती बेवफा तुमको
दिल कहता तू आज भी हमारा है
अब देखना है कब मिलोगी मुझसे
आस लगी हरपल दुबारा है
मेरी प्रियतमा मेरी प्रेमिका
तुम बिन बीते ना काली रैना
तुम आओगी तो ही मिलेगी
रूह को मेरी चैना।

