STORYMIRROR

J P Raghuwanshi

Inspirational

4  

J P Raghuwanshi

Inspirational

बेटियां महान

बेटियां महान

1 min
321


बेटियां महान, अपनी बेटियां महान।

बेटियों की महिमा गावें,वेद,पुरान।


सीता और राधा को जाने जहान।

रानी लक्ष्मीबाई हैं, भारत की शान।

दुर्गावती,पदमनी,अहिल्या महान।

गांव-गांव नर-नारी करते बखान।


जीजाबाई ने दियो शिवाजी महान।

कौन भूल सकता इंदिरा का बलिदान।

सुषमा जी ने बढ़ाई संसद की शान।

प्रतिभा ने कियो पूरे भारत का नाम।


मेडल ले आई ओलंपिक में जाय।

जय-जय करै जनता फूली न समाय।

बेटियां हमारी हैं,आन- बान-शान।

करो पूरे अंतश से इनको सम्मान।


बेटियां महान, अपनी बेटियां महान।

बेटियों की महिमा गावें, वेद, पुरान।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational