STORYMIRROR

Vimla Jain

Action Inspirational

4  

Vimla Jain

Action Inspirational

बेचैन दिल

बेचैन दिल

1 min
218

दिल बेचारा दुश्चिंताओं का मारा

जरा जरा सी बात पर बेचैन हो जाता

कभी परीक्षा का रिजल्ट

कभी खून के जांच का रिजल्ट

कभी नौकरी के इंटरव्यू का रिजल्ट

कभी कोई समय से ना आया हो

कभी कोई समाचार ना आया

है दुश्चिंताओं में भरा यह दिल

इतना बेचैन हो उठता है कि ,

जब तक सब सही नहीं हो

शांत होने का नाम नहीं लेता

फिर एक दिन मैंने मेरे दिल को समझाया

क्यों रे जीवड़ा तू इतना बेचैन रहता

थोड़ा भगवान पर भरोसा कर,

जो होता है अच्छा होगा

आने वाली आफत से क्या घबराना

हिम्मत से काम ले कुछ भी बुरा नहीं होगा

है तेरा ईश्वर तेरे साथ फिर यह घबराना कैसा

अगर एक जगह कुछ तकलीफ है तो,

दूसरी जगह उसका हल भी है

इसलिए ए बेचैन दिल तू घबराना छोड़ दे

और मैंने घबराना छोड़ दिया

अब तो जो परिस्थिति होगी उससे निकलेंगे

कभी ना हम घबराएंगे

हर परिस्थिति से निकल ही जाएंगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action