STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

अटल

अटल

1 min
241


अटल उत्कृष्ट अटल उत्कर्ष अटल अद्वितीय अद्भुत पहचान है।। 

अटल अविरल अटल निर्मल अटल वर्तमान भारत में सुचिता शिखर सम्मान है ।।

अटल संस्कृति अटल संस्कार अटल मानवता अभ्युदय अवतार है।।

अटल सौम्य अटल शीतल अटल मृदु मानवता आचरण व्यवहार है।।

अटल रवि अटल कवि अटल सर्व मान्य सर्व हृदय विराट है अटल वक्ता पत्रकारिता शान स्वाभिमान है ।।

अटल राजनीति राजधर्म धुरंधर सम भाव युग मॉन है शिखर या धरातल अटल एक समान है ।।

भीड़ या एकाकी जीवन संघर्ष या सत्ता शीर्ष अटल अमृत धार प्रवाह है ।।

अटल निर्मल अटल निश्चल अटल अविरल अटल निर्झर अटल मर्यादा युग प्रभात है ।।

सत्ता का मद मोह नहीं अपयश से ही भय काल मृत्यु से अपराजित अटल काल अभिमान है।।

निर्मल मन की अक़्क्षुण आभा अटल नित्य निरंतर युग चेतना चमत्कार है ।।

अंधकार का मिटना नव सूर्योदय आना दल दल से बाहर निकल पदम् पुष्पित का वर्तमान भविष्य का अंतर्मन भाष्य है।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational