STORYMIRROR

Sangeeta Agarwal

Inspirational

4  

Sangeeta Agarwal

Inspirational

असंभव

असंभव

1 min
385

असंभव नामक शब्द

डिक्शनरी से हटा दो,

बाजुओं में ताकत,

मन में जोश जगा दो।

जिनके हौसले बुलंद

इरादे दृढ़ होते हैं,

वो असंभव दिखते हर

काम को संभव कर लेते हैं।

सामने आल्प्स की पहाड़ी थीं,

उस पार दरिया था, पार करना

था तो वो दिखा कहां?जोश में

बाधाओं का वजूद कहां?

पूरा पर्वत उखाड़ लाए थे

एक बूटी जो लाने भेजा था,

जिनके इरादे दृढ़ होते हैं,वो

रेगिस्तान में झरना खोज लेते हैं।

असंभव शब्द कमजोरी दिखाता है,

ये वीरों को कहां भाता है?

अपना सर्वस्व झोंक कर भी वो तो

मंजिल तक ही पहुंच जाता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational