STORYMIRROR

Pradeepta Yadu

Romance

4  

Pradeepta Yadu

Romance

अरेंज्ड मैरिज वाला प्यार

अरेंज्ड मैरिज वाला प्यार

1 min
222

इक रात को जल्दी सो जाने वाला लड़का।

एक रात को देर तक जागने वाली लड़की।


एक ज़मीन से जुड़ा लड़का।

एक सपनों में रहने वाली लड़की।


एक जिम्मेदार लड़का।

एक जिम्मेदारी से कोसो दूर लड़की।


एक फुर्तीला लड़का।

एक आलसी लड़की।


एक गणित का प्रेमी।

एक साहित्य की दीवानी।


एक खा खा के भी दुबला रहने वाला लड़का।

एक सूंघ कर मोटी हो जाने वाली लड़की।


एक परंपराओं में विश्वास करने वाला लड़का।

एक आधुनिक सोच की लड़की।


एक अकेले ना रह पाने वाला लड़का।

एक अकेलापन पसंद करने वाली लड़की।


एक पढ़ाने में रुचि रखने वाला लड़का।

एक पढ़ाने से कन्नी कटने वाली लड़की 


एक ज़्यादा खाने वाला लड़का।

एक टूंगने वाली लड़की।


एक हास्य व्यंग्य वाला लड़का।

एक गंभीर, संवेदनशील लड़की।


एक दुनियादारी जानने वाला लड़का।

एक दुनियादारी से अनजान लड़की।


क्या होता है जब इन दोनों की शादी होती है?

झगड़े, गलतफहमियां, दूरियां।

थोड़ा वक़्त लग जाता है

प्यार होने में।

पर जब होता है 

तो इतिहास रचने वाला होता है।


          -


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance